संदर्भ createCamera()

createCamera()

एक नया p5.Camera ऑब्जेक्ट बनाता है और इसे वर्तमान (सक्रिय) कैमरा के रूप में सेट करता है।

नया कैमरा को एक डिफ़ॉल्ट स्थिति (0, 0, 800) और एक डिफ़ॉल्ट पर्स्पेक्टिव प्रोजेक्शन के साथ प्रारंभ किया जाता है। इसके गुण p5.Camera मेथड्स जैसे myCamera.lookAt(0, 0, 0) के साथ नियंत्रित किए जा सकते हैं।

नोट: हर 3D स्केच में एक डिफॉल्ट कैमरा प्रारंभ किया जाता है। यह कैमरा camera(), perspective(), ortho(), और frustum() फ़ंक्शन्स का उपयोग करके नियंत्रित किया जा सकता है यदि यह दृश्य में एकमात्र कैमरा है।

नोट: createCamera() केवल WebGL मोड में उपयोग किया जा सकता है।

उदाहरण

Returns

p5.Camera: नया कैमरा.

संबंधित संदर्भ