एक 'फ़ाइल' <input/> प्रकार का तत्व बनाता है |
createFileInput() उपयोगकर्ताओं को स्केच में उपयोग के लिए स्थानीय फ़ाइलों का चयन करने की अनुमति देता है। यह एक p5.File ऑब्जेक्ट लौटाता है।
पहला पैरामीटर, callback, एक फ़ंक्शन है जिसे फ़ाइल लोड होने पर कॉल किया जाता है। callback फ़ंक्शन में एक पैरामीटर होना चाहिए, file, जो एक p5.File ऑब्जेक्ट है।
दूसरा पैरामीटर, multiple, वैकल्पिक है। यह एक बूलियन मान है जो true पर सेट होने पर एकाधिक फ़ाइलें लोड करने की अनुमति देता है। यदि true है, तो callback को प्रति फ़ाइल एक बार कॉल किया जाएगा।
उदाहरण
सिंटैक्स
createFileInput(callback, [multiple])
पैरामीटर्स
callback
फंक्शन:
फ़ाइल लोड होने पर कॉल कॉल होने वाला फंक्शन।
multiple
बूलियन:
एकाधिक फ़ाइलों को चुनने की अनुमति |
Returns
p5.File: नया p5.File ऑब्जेक्ट।
This page is generated from the comments in src/dom/dom.js . Please feel free to edit it and submit a pull request!