एक टेक्स्ट <input/> तत्व बनाता है।
टेक्स्ट बॉक्स की लंबाई निर्धारित करने के लिए myInput.size() पर कॉल करें।
पहला पैरामीटर, value, वैकल्पिक है। यह एक स्ट्रिंग है जो इनपुट का डिफ़ॉल्ट मान सेट करती है। डिफ़ॉल्ट रूप से इनपुट रिक्त है |
दूसरा पैरामीटर, type, भी वैकल्पिक है। यह एक स्ट्रिंग है जो इनपुट किए जाने वाले टेक्स्ट के प्रकार को निर्दिष्ट करती है। संपूर्ण विकल्पों की सूची के लिए एमडीएन देखें। डिफ़ॉल्ट 'text' है।
उदाहरण
सिंटैक्स
createInput([value], [type])
createInput([value])
पैरामीटर्स
value
स्ट्रिंग:
इनपुट बॉक्स का डिफ़ॉल्ट मान। डिफ़ॉल्ट रूप से एक खाली स्ट्रिंग '' ।
type
स्ट्रिंग:
इनपुट का प्रकार। डिफ़ॉल्ट रूप से 'text'|
Returns
p5.Element: नया p5.Element ऑब्जेक्ट।
This page is generated from the comments in src/dom/dom.js . Please feel free to edit it and submit a pull request!