सरल ऑडियो/वीडियो प्लेबैक के लिए एक <video/> तत्व बनाता है।
createVideo() एक नया p5.MediaElement ऑब्जेक्ट लौटाता है। वीडियो डिफ़ॉल्ट रूप से दिखाये जाते हैं| उन्हें video.hide() पर कॉल करके छिपाया जा सकता है और image() का उपयोग करके कैनवास पर खींचा जा सकता है।
पहला पैरामीटर, src, वीडियो का पथ है। यदि एक एकल स्ट्रिंग पारित की जाती है, जैसे '/assets/topsecret.mp4', तो एक एकल वीडियो लोड होता है। एक ही वीडियो को विभिन्न प्रारूपों में लोड करने के लिए स्ट्रिंग्स की एक श्रृंखला का उपयोग किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, ['/assets/topsecret.mp4', '/assets/topsecret.ogv', '/assets/topsecret.webm']। यह सुनिश्चित करने के लिए उपयोगी है कि वीडियो विभिन्न क्षमताओं के साथ विभिन्न ब्राउज़रों पर चल सके | समर्थित प्रारूपों के बारे में अधिक जानकारी के लिए एमडीएन देखें।
दूसरा पैरामीटर, callback, वैकल्पिक है। वीडियो चलाने के लिए तैयार होने के बाद कॉल होने वाला एक फ़ंक्शन है।
उदाहरण
सिंटैक्स
createVideo(src, [callback])
पैरामीटर्स
किसी वीडियो फ़ाइल का पथ, या पथों की एक सारणी विभिन्न ब्राउज़रों का समर्थन करने के लिए।
वीडियो चलने के लिए तैयार होने पर कॉल होने वाला फंक्शन।